फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के भीखमपुर गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने महिला के कान से बाली भी छीन लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई ह।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी मनोरमा देवी पत्नी सत्येंद्र गोंड़ का श्री कृष्ण यादव से भूमि विवाद चलता है। 22 अप्रैल को श्री कृष्ण यादव विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मनोरमा और उनके पति सत्येंद्र पर जानलेवा हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई पुत्री शिखा को भी आरोपियों ने जमकर पीट दिया। आरोपियों की पिटाई से सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। आरोप है कि लोगों ने मारपीट के दौरान मनोरमा देवी के कान से बाली भी छीन लिया इससे उनके कान भी कट गया। महिला के तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने श्री कृष्णा यादव, राजेश, रमेश और मुकेश के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें