फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षक पर छेड़खानी का केस दर्ज

Tue, 28 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने वालीं सातवीं की दो छात्राओं को परीक्षा में पास कराने के नाम पर एक शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। मामला उजागर होने के बाद प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने 25 अक्तूबर को आरोपी शिक्षक अजय कुमार यादव पर छेड़खानी का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। उधर पुलिस की कार्रवाई के बाद विभागीय जांच शुरू भी कर दी गई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें