मईल। क्षेत्र के नरियावं गांव के पास बाइक रोककर मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है।
छितूपुर गांव निवासी साविता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा लकी कुमार अपने दोस्त के साथ नरियावं गया था। लौटते समय नरियावं गांव के पास बेटे को रोककर दो मनबढ़ घर व नाम पूछने लगे। नहीं बताने पर लाठी-डंडों से मार कर दोनों को घायल कर दिया। देवरहा बाबा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर भाटपाररानी थाना के जिरासो निवासी सत्यम कुमार व नरियावं गांव निवासी समीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद