फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब तस्कर समेत पांच पर चार करोड़ हड़पने का केस

Sat, 27 Sep 2025 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के चर्चित शराब तस्कर अजय तिवारी, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चार करोड़ रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है।
आरोप है कि शराब की दुकान की बिक्री बढ़ाने का झांसा देकर अनुज्ञापियों को जाल में फंसाकर आरोपियों ने जालसाजी की है। इसमें दो आरोपी जेल में बंद हैं। एक आरोपी अजय पर पूर्व में पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसपार बुजुर्ग गांव निवासी अंबरीश मणि त्रिपाठी की भाटपाररानीक्षेत्र के पिपरा बघेल में वर्ष 2019 में शराब की लाइसेंसी दुकान हुई थी। आरोप है कि रीना केडिया फर्म के बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत अजय तिवारी दुकान की बिक्री बढ़ाने का लालच देकर अंबरीश को झांसे में ले लिया। इनका बैंक खाता भी शहर के रामगुलाम टोला के केनरा बैंक में खुलवाया।
बाद में अपना मोबाइल नंबर धोखे से जोड़वा दिया। इसके चलते बैंक खाते से होने वाले लेन-देन की जानकारी नहीं होती थी। शक होने पर वर्ष 2023 में दुकान से हुई बिक्री व रीना केडिया फर्म से शराब की खरीदारी का पूरा हिसाब बनाकर उसका लेजर उपलब्ध करा दिया। इसके बाद अंबरीश भी शांत हो गए। 25 अप्रैल 2023 को शराब गोदाम के मालिक रीना केडिया फर्म से फोन आया और बताया गया कि आपके दुकान का बकाया अधिक है, जल्द जमा कराइए।
इसके बाद अंबरीश, अजय तिवारी की ओर से उपलब्ध कराए लेजर को लेकर पहुंचेे तो रीना केडिया फर्म कार्यालय में मौजूद वर्करों ने इसे फर्जी बताया और 1.73 करोड़ रुपये शराब का बकाया बताया। इसके बाद उसने अजय तिवारी से संपर्क किया तो उसकी पत्नी जागृति चौधरी ने चेक उपलब्ध कराया।
इसके अलावा अजय की ओर से फोन पर धमकी भी दी गई। इसके अलावा कुशीनगर जिले के पडरौना शहर के मालवीय नगर वार्ड 14 निवासी अशोक कुमार बगाड़िया की देवरिया के भटनी क्षेत्र के नोनापार के पास शराब की दुकान वर्ष 2019 में हुई थी।
इसके बाद दुकान रिन्यूवल कराया। शराब दुकान के अनुज्ञापियों का अजय से तालमेल रीना केडिया फर्म के मैनेजर होने के कारण बढ़ गया था। अधिक दूरी होने के कारण महुआडीह थाना क्षेत्र के ओंकार नाथ तिवारी को मैनेजर के रूप में रखे थे, इसी बीच अजय तिवारी ने ओंकार नाथ तिवारी के माध्यम से अशोक कुमार बगाड़िया से संपर्क किया और बोला कि मुझे 15 हजार रुपये महीना दीजिए, आपकी दुकान की बिक्री बढ़वा दूंगा।
विज्ञापन

इसके झांसे में आकर अशोक तैयार हो गए और इनके दुकान पर रीना केडिया फर्म से 2.27 करोड़ रुपये बाकी लगाकर शराब की बिक्री कर दिया और गोदाम पर रुपये जमा नहीं किया, हिसाब मांगने पर फर्जी लेजर अशोक को थमा दिया। दोनों मामले में कोतवाली पुलिस ने अजय तिवारी, इसकी पत्नी जागृति चौधरी, रमेश यादव, विनोद गुप्ता, आनंद पांडेय पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अजय तिवारी और रमेश अभी जेल में बंद हैं। केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें