देवरिया के गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर नगर और डिपो के बीच गोरखपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार की बस ने अपने आगे चल रही तेल टैंकर में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोर से था कि लोग में सनसनी फैल गयी। इस दुर्घटना में लगभग तीन दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।
मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने जन सहयोग से घायलों देवरिया मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मौके पर दर्जनों की संख्या में एंबुलेंस और दो फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई। घटना के बाद सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी इमरजेंसी पहुंच गए। वहीं, घटना के एक घंटे बाद एसडीएम श्रुति शर्मा और डेढ़ घंटे बाद डीएम दिव्या मित्तल भी इमरजेंसी पहुंची।
घायलों में चार गंभीर लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायलों को एंबुलेंस से लाने के दौरान इमरजेंसी पर व्यवस्था का बोलबाला दिखा। इमरजेंसी पर घायलों की संख्या के हिसाब से स्ट्रेचर तक नहीं थे। प्रशासनिक अमले के सक्रिय होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन के जिम्मेदार भी सक्रिय हुए। इमरजेंसी पर इलाज के बाद बैतालपुर दुर्घटना से संबंधित सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के नए भवन में शिफ्ट किया गया।