फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चखनी नदी पर बनेगा पुल, खर्च होंगे 16 करोड़

Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चखनी घाट लकड़ी पुल से आते-जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र की चखनी नदी पर पुल का निर्माण होगा। इस पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीन वर्षों से लोग विधायक से मिलकर सेतु निर्माण की मांग कर रहे थे। भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के प्रयास से अब यह कार्य संभव हो सका है। पुल निर्माण हेतु धन अवमुक्त हो गया है। इससे यूपी व बिहार दोनों ही राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा। प्रमुख अनु सचिव, उप्र शासन प्रमुख अभियंता विकास व विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र में अवगत कराया गया है कि राज्य योजना सामान्य के अंतर्गत भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में सेतु निर्माण हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। नए दीर्घ सेतु की 15.8309 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें