फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताइक्वांडो में बरहज की लाडली को मिला कांस्य पदक

Wed, 12 Mar 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एकदिवसीय महिला ताईक्वांडो लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरहज की अर्चना प्रजापति ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है। नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी झब्बू प्रजापति के सबसे बड़ी पुत्री अर्चना प्रजापति कामाख्या ताईक्वांडो एकेडमी से प्रशिक्षण लेती हैं। देवरिया स्टेडियम में जिले के चयन के लिए अर्चना ने ट्रॉयल दिया था। जिसमें दो लोगों का सलेक्शन हुआ था। खेलो इंडिया के तहत लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आठ मार्च को आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले की ओर से प्रतिभाग किया था। अर्चना ने लखनऊ की पल्लवी शर्मा को पराजित कर आखिरी दौर में पहुंची थी। अर्चना को कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें