फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से बालक की मौत
विज्ञापन

सारंगपुर गांव में घर के बाहर खेल रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। घर के बाहर खेल रहा एक बालक शनिवार की शाम बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी मुबारक अली का पुत्र इस्माइल अंसारी (10) कक्षा दो का छात्र था। घटना के दिन वह शाम को घर के बाहर गोली खेल रहा था। इसी दौरान तेज रेफ्तार से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मौका देखकर चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होते देखकर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। इस्माइल की मौत से मां शाहिना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें