फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्पदंश से बच्चे की मौत

Thu, 07 Mar 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम एक बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
मायापुर गांव का अभी साहनी (6) राजकिशोर अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। बच्चा वहां से चुपचाप एक व्यक्ति के दरवाज़े पर आकर बैठ गया। अपने दोस्त से कहा कि मम्मी से मत बताना कि मुझे सांप काटा हैं नहीं तो वो मुझे पीटेंगी। यह बात घर के अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने सुन लिया। उसने बच्चे से पूछा क्या हुआ है। इसपर उसने बताया कि इसे सांप ने डस लिया है। यह बात सुनकर परिजन आनन-फ़ानन उसे सीएचसी लार लेकर पहुंचे।डाॅक्टरों ने बच्चे की स्थिति गंभीर देखकर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफ़र कर दिया। देवरिया जाते समय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें