फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 21 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के डुमरी चौराहा पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के राजन प्रसाद (25) टाइल्स मिस्त्री थे। जहां काम मिलता वहां करके परिवार का जीवन-यापन करते थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से अकेले कहीं काम करने के लिए घर से निकले थे। देर शाम घर वापस लौट रहे थे। रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहा पर पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय गौरीबाजार के पास ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें