फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे पेड़ पर दिखा 10 फिट लंबा अजगर

Sun, 07 Dec 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के पगरा गांव के समीप शनिवार दोपहर में बंजरिया-तरकुलवा मार्ग के दक्षिण पटरी के किनारे ड्रेन में एक जंगली पेड़ पर चढ़ा लगभग दस फिट लंबा अजगर कौतूहल का विषय बन गया। अजगर को देखने के लिए पास के रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने पेड़ पर चढ़े अजगर को मोबाइल के कैमरे में कैद किया। कुछ देर बाद अजगर कंटीले पेड़ की घनी झाड़ी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें