फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से गायब युवक का शव नाले में मिला

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चार दिन से गायब एक युवक का शव मंगलवार को लक्ष्मीपुर के पास लठियहवां टोला स्थित एक नाले में मिला। वह चार दिन पहले घर वालों से विवाद करने के बाद घर से निकला था। वापस घर नहीं पहुंचने पर घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के लठियहवां टोला के पास स्थित नाले में मंगलवार को कुछ राहगीरों शव देखा। जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस बीच मुजुरी टोला गदहीखाल निवासी बागेश्वरी भी वहां पहुंचा तो उसने शव की पहचान अपने बेटे रमेश चौहान के रुप में की। उसने बताया कि मामूली बात पर रमेश बीते 25 अक्टूबर को अपनी पत्नी से विवाद कर लिया था और नाराज होकर घर से निकल गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो घर वाले उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उधर, मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें