फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जान देने का प्रयास किया

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार नगर में पारिवारिक विवाद से नाराज एक विवाहिता ने सोमवार को अपने शरीर में आग लगा ली। उसे बचाने गया उसका जेठ भी झुलस गया। इसके अलावा दनउर गांव की युवती भोजन बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई है। विवाहिता और उसके जेठ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि युवती सलेमपुर सीएचसी में भर्ती है। विवाहिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

लार नगर के घारी वार्ड निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी प्रमिला सुबह आठ बजे किसी बात से नाराज होकर अपने शरीर में आग लगा ली। महिला को आग में जलता देख बचाव में गए उसे जेठ सूरज सिंह भी झुलस गए। आग बुझाने के बाद घर वाले दोनों को सीएचसी पर लाए। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में भर्ती प्रमिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा भाटपाररानी क्षेत्र के दनउर गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद की 18 वर्षीय पुत्री प्रमिला भोजन बनाते समय जल गई। उसका इलाज सलेमपुर सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें