फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों ने बदला पैंतरा, इंतजार करते रहे अधिकारी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीवाली में खाद्य सुरक्षा विभाग पर मिलावटी खोया के कारोबारी भारी पड़ गए हैं। कारोबारियों ने त्योहार में मिलावटी खोवा खपाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी रोडवेज बस स्टेशन पर कई दिनों से सुबह दस्तक दे रहे हैं लेकिन अभी तक महज एक क्विंटल खोया ही लावारिस हालत में हाथ लगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंच गए। चर्चा है कि मिलावटी खोवा के कारोेबारियों को इसकी भनक पहले ही लग गई थी। जिसके चलते अधिकारियों की योजना धरी रह गई। मजबूरन टीम बैरंग लौट आई। जबकि पिछले वर्ष खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बड़ी मात्रा में मिलावटी खोया हाथ लगा था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज पर सुबह पहुंचे थे लेकिन लगता है कि कारोबारियों को इसकी भनक लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें