फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। युवक के एक हत्यारोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिर और नाजुक अंगों पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत होने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। दूसरे दिन भी गांव का माहौल तनावपूर्ण रहा।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के सकरापार गांव के मिश्रौली कोइलार टोला निवासी रमेश पांडेय की लाठी से पीटकर रविवार को गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी विजय कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फारार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घर मेें ताला जड़कर हत्यारोपियों का पूरा कुनबा फरार हो गया है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार सिर और शरीर के नाजुक अंगों पर गंभीर चोट लगने के कारण रमेश की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस बाबत भटनी इंस्पेक्टर रामश्रय भारती ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें