फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के बोरों पर की जाएगी कलर कोडिंग

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। किसानों से खरीदे जाने वाले धान, कस्टम मिल्ड चावल और मिलों से लेवी के तहत खरीदे गए चावल के बोरों पर कलर कोडिंग की जाएगी। धान से भरे बोरे की निर्धारित रंग के धागे से सिलाई कराई जाएगी। चावल मिल पर बगैर स्टेंसिल लगाए हुए बोरों में धान की प्राप्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं बोराें पर क्रय केंद्रों का कोड अनिवार्य रूप से कोड नंबर निर्धारित रंग से अंकित कराना होगा।
विज्ञापन

एक अक्टूबर से धान खरीदने की तारीख तय है। लेकिन धान की फसल तैयार नहीं होने से क्रय केंद्रों पर आवक नहीं हैं। धान नवंबर के प्रथम सप्ताह तक क्रय केंद्राें पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं संभागीय नियंत्रक गोरखपुर ने देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और महराजगंज के जिला खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि केंद्रीयकृत प्रणाली के अंतर्गत खरीदे जाने वाले धान के बोराें पर कलर कोडिंग की जाएगी। साथ ही खरीदे गए धान की कुटाई से प्राप्त चावल(कस्टम मिल्ड चावल) और लेवी चावल के बोरे पर भी कलर कोडिंग की जाएगी। निर्धारित रंग के धागे से बोरे की सिलाई की जाएगी। कस्टम चावल का भंडारण केंद्रीय पूल के अंतर्गत एफसीआई के नामित डिपो पर की जाएगी। बगैर स्टेंसिलिंग वाले बोराें में धान को संग्रह एजेंसी स्वीकार नहीं करेगी। चावल मिल पर बगैर स्टेंसिल लगाए हुए बोरों को धान की प्राप्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। केंद्रीय पूल से संबंधित डिपो पर भी बगैर स्टेंसिलिंग वाले बोराें अथवा अस्पष्ट/अपठनीय स्टेंसिलिंग वाले बोराें की डिलीवरी के लिए प्रेषण नहीं होने पर क्रय एजेंसी/क्रय केंद्र प्रभारी उत्तरदायी होंगे। चावल मिलें कस्टम/लेवी चावल के बोरों पर चावल मिल का नाम, फसल वर्ष, केंद्र के पहचान का कोड, नेट वजन, लाट नंबर, चावल का किस्म दर्ज करना होगा। इसके बिना संग्रह एजेंसी अपने भंडारण डिपो पर उसकी प्राप्ति स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

इनसेट
अनिवार्य रूप से अंकित कराना होगा निर्धारित कोड
खाद्य विभाग ए
पीसीएफ बी
यूपीएसएस सी
नेफेड डी
एनसीसीएफ इ
पंजीकृत सहकारी समितियां एफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें