फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में होमगार्ड के साथ मारपीट

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लाइन लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद एक युवक ने ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की पिटाई कर दी। जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

गुुुरुवार की सुबह 10.30 बजे के करीब पर्ची काउंटर पर भीड़ मौजूद थी। रह-रह कर लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान जिला अस्पताल में तैनात होमगार्ड का जवान पर्ची काउंटर पर पहुंचा। उसने लाइन को ठीक कराने का प्रयास किया। लेकिन मरीज और उसके परिवार के लोग लाइन तोड़कर पर्ची काउंटर पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दूसरा होमगार्ड भी पहुंच गया। आरोप है कि भीड़ में मौजूद एक युवक से दोनों होमगार्ड उलझ गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते नहीं दौरान मारपीट शुरू हो गई। मौजूद लोग भागने लगे। जिससे अस्पताल में अफरातफरी की स्थित पैदा हो गई। मौके पर मौजूद लोगाें ने मामले को शांत कराया। सीएमएस डॉ. यूडी त्रिपाठी ने बताया कि विवाद की जानकारी हुई है। होमगार्ड से बात हुई है। मारपीट करने वाले की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें