फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ट्रेन से कटकर एक छात्रा की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह खुखुंदू के खजूरी करौता गांव के पास हुआ। जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद छात्रा के विद्यालय में शोक सभा के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

खुखुंदू, खजूरी करौता के रामप्यारे प्रसाद की बेटी रानी (16) बैकुंठपुर स्थित एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। सुबह सात बजे के करीब वह गांव के बाहर रेल लाइन की तरफ गई थी। इसी दौरान भटनी से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंचे। घर के लोगों ने शव को कब्जे में लेकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष खुखुंदू ने बताया कि हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें