फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर हमले को लेकर तनाव

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पचलड़ी डीह चौराहे पर 12 अक्टूबर को पचरुखा के प्रधान और उसके भाई पर हुए हमले को लेकर क्षेत्र में तनाव है। वर्चश्व की लड़ाई को लेकर पचरुखा में दो गुट एक दूसरे को सबक सिखाने पर आमादा है। माहौल गर्म देखकर एकौना पुलिस एहतियात के तौर पर काफी चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन

प्रधान पर हमला करने वालों की जमानत हो जाने के बाद पुलिस दोनों गुटों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पचलड़ी डीह चौराहे पर पीएसी तैनात कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पचरुखा में प्रधानी को लेकर इससे पहले भी एक प्रधान की हत्या हो चुकी है। इस कारण पुलिस ताजा घटना को लेकर कोई शिथिलता नहीं बरत रही। प्रधानी को लेकर चुनाव के बाद से ही प्रधान और दूसरे पक्ष से तनाव चल रहा है। इससे पहले भी दोनों गुट कई बार भिड़ चुके हैं। दुर्गा विसर्जन के दौरान भी दोनों गुटों में तकरार हुआ था। 12 अक्तूबर को पचलड़ी डीह चौराहे पर दोनों गुट आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में भीषण मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कट्टे से फायर करने की बात भी सामने आई। हालांकि पुलिस हथियार के प्रदर्शन और फायरिंग से इंकार कर रही है। मारपीट में पचरुखा के प्रधान धर्मेंद्र गिरि और उनके भाई महंथ गिरि गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधान की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इनमें से पांच लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं। इस बाबत एसओ एकौना राजनाथ सिंह ने कहा पुलिस दोनों गुटों पर नजर रखी जा रही है। गांव में शांतिभंग करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें