देवरिया। भलुअनी क्षेत्र के एक मंदिर पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची महिला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
भलुअनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के बगल में एक मंदिर है। आरोप है कि करीब एक सप्ताह से मंदिर का पुजारी महिला को मंदिर बुलाकर छेड़खानी करता। जब महिला ने मंदिर में आना-जाना बंद कर दिया तो वह महिला के घर पहुंच जाता है। पुजारी की हरकत से परेशान महिला ने भलुअनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की बात कहीं, लेकिन तीन दिन बात जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। महिला ने थानेदार से शिकायत की तो उन्होंने आरोप को निराधार बताकर महिला को समझाने में जुट गए। बुधवार को पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत की। एसपी ने थानेदार से बात कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।