देवरिया। बच्चे से कुकर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं होने से परेशान पीड़ित परिवार पक्ष ने आत्मदाह की धमकी दी है। घरवालों का कहना है कि अगर चार दिन बाद पुलिस संबंधित मामले में केस दर्ज नहीं करती है तो 16 अक्टूबर को सुभाष चौक पर पहुंचकर आत्मदाह किया जाएगा।
आरोप है कि 24 सितंबर को तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव में बच्चे के साथ पड़ोस के रहने वाले एक किशोर ने कुकर्म किया। पीड़ित को लेकर जब पिता थाने पहुंचा तो केस दर्ज करने की बजाए तरकुलवा पुलिस ने पीड़ित को ही थाने से भगा दिया। डीएम के निर्देश पर मामूम को डाक्टरी हुआ। एसपी ने जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कहीं। आरोप है कि तरकुलवा पुलिस ने केस दर्ज करने की बजाए पीड़ित पक्ष पर फर्जी केस दर्ज करने की बात कहने लगी। कई बार थाने से लेकर अधिकारियों तक शिकायत करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बच्चे के पिता का कहना है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। 16 अक्टूबर तक केस दर्ज नहीं होता है तो सुभाष चौक पर परिवार के साथ आत्मदाह करेगा। इसकी जिम्मेदारी तरकुलवा पुलिस और जिला प्रशासन की होगी।