फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से नोनापार रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भटनी क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी रविशंकर तिवारी, चौरीचौरा जाने के लिए घर से दोपहर में निकले। नोनापार रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिन में 3:25 बजे बरौनी से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस की गति नोनापार रेलवे स्टेशन धीमी हुई। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश रविशंकर तिवारी करने लगे। उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें