देवरिया। खुखुंदू थानाक्षेत्र के अघैला ढाले के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल किशोरी की मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिवार के लोगाें ने उसका दाह-संस्कार कर दिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के भीमपुर गौरा निवासी रेखा गुप्ता 15 वर्ष पुत्री स्वर्गीय हरिश्चंद्र गुप्त खुखुुंदू थानाक्षेत्र के नूनखार गांव में अपने मामा बृजेश गुप्त के वहां रहती थी। गांव के एक विद्यालय में वह पढ़ाई करती थी। शुक्रवार की दोपहर वह बैंक से पैसा निकालने की बात कह कर गई। अघैला के पास वह अप मौर्य एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल रेखा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसका दाह-संस्कार कर दिया।