फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के इमामबाड़ा चौराहे के समीप शार्ट सर्किट से एक सिलाई की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखी सिलाई मशीन, लैपटॉप, नकदी और सिलने के लिए रखने ग्राहकाें के कपडे़ जलकर राख हो गए। घटना सोमवार की रात एक बजे की है। दुकान में आग लगने के दौरान लोग विद्युत आपूर्ति कटवाने के लिए परेशान रहे। विभाग का सीयूजी नंबर बंद था।
विज्ञापन

टेढ़ा स्थान वार्ड निवासी महबूब अली इमामबाड़ा से कोतवाली रोड पर सिलाई करने की दुकान खोल रखे हैं। रात एक बजे बिजली आने के बाद तारों के आपस में टकराने से दुकान में आग लग गई। एक महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले आग बुझाने में जुट गए। दुकान में बिजली के तार टकराने से आग काबू में नहीं आ रही थी। लोग बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए पॉवर हाउस पर फोन करने लगे तो विभाग का सीयूजी नंबर बंद मिला। फिर जेई पुष्कर उपाध्याय से बात करने पर बिजली कटी। इसके बाद लोगों ने आग बुझाई। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घनी आबादी में आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। दुकान में रखी आठ सिलाई मशीनें, लैपटॉप, ग्राहकों के सैकड़ाें कपडे़, रुपये जलकर नष्ट हो गए। दुकान में आग से सब कुछ जलकर राख हो जाने से दुकानदार की आंखें भर्र आइं। तहसील प्रशासन ने मंगलवार की सुबह क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें