फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट(देवरिया)। दो बाइक की टक्कर में छात्र की मौत हो गई। घटना बघौचघाट के मलसी चौराहे की है। युवक बाइक लेकर पथरदेवा इलाज के लिए जा रहा था। वहीं दो अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बघौचघाट, बसडीला तिवारी का नीरज गुप्ता (18) बारहवीं का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह बाइक लेकर पथरदेवा बाजार इलाज के लिए जा रहा था। मलसी चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा चालक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में नीरज को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो भाई और तीन बहनों में नीरज सबसे बड़ा था। हादसे के बाद घरवाले सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह भिंगारी बाजार में हुए सड़क हादसे में गांव के सितंबर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रुद्रपुर के करमेल मोड़ के पास पिकअप पलटने से कस्बा निवासी मनीष कुमार घायल हो गए। जबकि दो अन्य लोगों को हल्की चोट आई। तीनों युवक मूर्ति लेने के लिए पिकअप से जा रहे थे। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें