सलेमपुर। चोरी के आरोप में कोतवाली में बैठाया गया युवक शनिवार की शाम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। आधे घंटे बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया।
नगर की सब्जीमंडी की एक दुकान में शनिवार को घुसकर एक युवक रुपये से भरे बॉक्स का ताला तोड़ रहा था। खटपट की आवाज सुन अंदर गए दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और शोर करने लगा। इस पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। चोरी के आरोपी को पुलिस कोतवाली लाकर बैठा दी। मौका पाकर युवक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धकेल दिया और भागने लगा। भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए पुलिस वाले उसका पीछा करने लगे। नगर के सलाहबाद वार्ड में युवक जा छिपा। आधे घंटे बाद पुलिस वाले लोगों की मदद से पुलिस वाले युवक को पकड़े और पिटाई करते हुए कोतवाली लाकर हवालात में डाल दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि युवक दिमांगी रूप से विक्षिप्त लग रहा है। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।