बघौचघाट। बाजार में नकली नोट चलाने वाले एक शातिर को बघौचघाट पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तीन अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। बैंक में रुपये जमा करने पहुंची महिला के पास एक-एक हजार के नौ नोट मिला था। महिला की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई।
मस्जिदिया निवासी ब्रह्मा गुप्ता ने अपनी भैंस हरफोड़ा के रहने वाले भैंस कारोबारी को 26 हजार रुपये में रविवार को बेची थी। सोमवार को पथरदेवा एसबीआई की शाखा में ब्रह्मा गुप्ता पत्नी पौधारी रुपये जमा करने पहुंची। कैश काउंटर पर पता चला कि 26 हजार में एक-एक हजार की नौ नोट नकली है। महिला के होश उड़ गए। पति को सूचना देने के बाद उसे भैंस कारोबारी से संपर्क किया। लेकिन कारोबारी आनाकानी करने लगा। बघौचघाट थाने पहुंचकर महिला ने भैंस कारोबारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने भैंस कारोबारी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर बघौचघाट गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ चल रही है। हो सका है कि बड़े रैकेट का खुलासा हो जाए।