फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आजमगढ़ में तहसीलदार के पद पर तैनात श्रीराम कुशवाहा के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। फिलहाल, भलुअनी थाने की पुलिस को उनकी तलाश है। मामला उनकी विवाहिता बेटी की मौत से जुड़ा है।
विज्ञापन

भलुअनी थाना क्षेत्र के गडे़र निवासी श्रीराम कुशवाहा वर्तमान में आजमगढ़ जिले में तहसीलदार पद पर तैनात हैं। श्रीराम कुशवाहा की बेटी अर्चना की मौत वर्ष 2008 में मायके में ही हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ। मामले में फंसते देखकर महिला के पति रविप्रकाश ने 156(3) के तहत कोर्ट की शरण ली तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर महिला के पिता श्रीराम कुशवाहा समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ। दोनों मामलों की विवेचना पहले सीओ बरहज और उसके बाद कुशीनगर पुलिस के एक अधिकारी को दी गई। बाद में मामले की जांच सीबीसीआईडी लखनऊ को मिल गई। इसमें मृतक महिला के पति की ओर से दर्ज कराए गए केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। इस पर महिला के पति ने कोर्ट में प्रोटेस्ट प्रेटीशन दाखिल किया। जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने महिला के पिता श्रीराम कुशवाहा सहित चार को तलब करते हुए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। लेकिन महिला के पिता की ओर से जिला जज की कोर्ट में निगरानी दाखिल की गई। जिसे कोेर्ट ने खारिज कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने महिला के पिता सहित चार को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस बाबत भलुअनी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि श्रीराम कुशवाहा तहसीलदार हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। गिरफ्तारी के लिए दरोगा को भेजा गया था। लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें