फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाश की शिनाख्त में असमंजस

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तिवई में नकटा नाले के किनारे जमीन में धड़ तक धंसी सिर कटी लाश की पहचान को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी है। सोमवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के बैरिया राजा गांव की एक महिला ने युवक की पहचान अपने पति के रूप में करने का दावा किया । जबकि पुलिस पुख्ता सबूत के अभाव में पहचान पर सवाल उठा रही है। पुलिस शव के सही पहचान को आधार कार्ड पर बने फिंगर प्रिंट और डीएनए टेस्ट का सहारा ले सकती है।
विज्ञापन

बैरिया राजा गांव की किसमती देवी ने बताया कि एक अगस्त को तिवई में मिली सिर कटी लाश उसके पति जुगुल यादव की है। वह 22 जुलाई को घर से देवरिया में लेवर चौराहे पर गया था।
जुगुल दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। उस दिन शाम को वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। परिवार के लोग कई दोनो तक उसे रिश्तेदारियों में ढुंढ़ते रहे। महिला ने सिर कटी लाश मिलने के समाचार पर रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर उसके अंडरवियर के आधार पर पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें