फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नकदी और जेवरात लूटा

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लाठी से लैस तीन बदमाशों ने शनिवार की रात बाइकसवार दंपति से 3000 रुपये और महिलाओं के शरीर के गहने उतरवा लिया। वहीं लार-चनुकी मार्ग पर सपा नेता राजित यादव का भी बदमाशों ने डंडे के बल पर मोबाइल लूट लिया। ताबड़तोड़ एक ही रात हुई लूूट की दो घटनाओं की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गुठनी क्षेत्र के धूमनगर गांव निवासी धनंजय की पत्नी नीरज कुछ माह पूर्व लार क्षेत्र के मटियरा जगदीश दहारी के घर मायके में आई थी। रात में करीब 9:30 बजे अचानक नीरज को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर वाले 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किए। एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचा तो रात 11 बजे गर्भवती नीरज और उसकी मां को उसका पति धनंजय बाइक से पीएचसी के लिए चल दिए। अभी वह मटियरा-रामनगर मार्ग पर्र इंट-भट्ठे के समीप पहुंचा था कि पहले से कच्छी-बनियान पर लाठी से लैस तीन युवकों ने धनंजय की बाइक रोकी। बाइक रुकते ही धनंजय और दर्द से कराह रही गर्भवती महिला की पिटाई करने लगे। नीरज की मां के पास रखा 3000 नकद रुपये और दोनों महिलाओं के कान का झुमका, नथिया, मंगलसूत्र और पायल भी लूट लिए। प्रसव के बाद गर्भवती महिला को मरी हुई बच्ची पैदा हुई। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों की पिटाई से ही गर्भवती महिला की पेट में पल रही बच्ची की मौत हुई है। वहीं रावतपार रघेन गांव के समीप सपा नेता राजित यादव की भी बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। रात होने के कारण सपा नेता किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। इस बाबत लार इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें