फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को थाने से भगाया

Fri, 14 Mar 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बेटे के मौत की तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को थानेदार ने भगा दिया। यह आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया हैं। उनका कहना है कि थानेदार के बुलाने पर वह लोग गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को ही थाने में तहरीर दे दी गई थी। मगर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करने की बात कही थी। 11 फरवरी को रामपुर कारखाना के पिपरामदन गोपाल, महुआबारी टोला के रहने वाले नागेंद्र सिंह का शव घर में लटकता पाया गया था। वह दुबई में किसी कंपनी मेें काम करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया हुआ था।
पत्नी से अक्सर विवाद होने के कारण नागेंद्र अवसाद में रहता था। नागेंद्र की मौत के बाद भाई और पिता ने गांव के एक युवक समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि नागेंद्र की हत्या कर हादसे का रुप दिया गया था। घटना के दिन ही जब उन्होंने थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करने की बात कहीं थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के बुलाने पर गुरुवार को मृतक के पिता करीब 20 लोगों को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने अपना पक्ष रखा। आरोप है कि थानेदार ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित परिवार केस करने पर अड़ गए। इसके बाद थानेदार ने उन्हें नसीहत देते हुए थाने से भगा दिया।
गांव में आरोप युवक घूम रहा है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। इस बाबत नगर क्षेत्राधिकारी अभय मिश्र ने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए। पीड़ित परिवार ने जो भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष से पूछताछ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें