बरहज/बरौली। भलुअनी थानाक्षेत्र के बरौली चौराहे पर एक ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने ताला तोड़ डेढ़ लाख नकद और साढ़े तीन लाख के गहने चुरा ले गए। दुकान की आलमारी गन्ने की खेत में मिली। दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
बरौली निवासी पवन वर्मा चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान हैं। मंगलवार की रात को दुकान बंदकर घर चले गये। रात में उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़ चोर आलमारी उठा ले गये। आलमारी दुकान 200 मीटर की दूरी पर एक गन्ने की खेत में शौच के लिए गये युवकों ने देखा। इसके बाद चोरी की जानकारी र्हुई।
आलमारी को तोड़ उसमें रखा सोने का साठ ग्राम, चाँदी के ढाई किलोग्राम के गहने और कार खरीदने के लिए रखा एक लाख पचास हजार रुपये चोर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह दुकानदार दुकान पर आया तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए और वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है, क्राइम मीटिंग में हूं। आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।