फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक और वाह्य परीक्षक देंगे बराबर अंक

Sun, 05 Jan 2014 05:43 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वर्ष 2014 के यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा में बदलाव किए गए हैं। इस बार आंतरिक और वाह्य परीक्षक बराबर बराबर यानी 50-50 प्रतिशत अंक प्रदान करेंगे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की चिट्ठी आने पर डीआईओएस ने पत्र लिखकर सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि परिषदीय परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। इसमें इंटर परीक्षा में विभिन्न वर्गों में निर्धारित प्रयोगात्मक विषयों के प्रयोगात्मक अंश के लिए पूर्णांक को इस प्रकार विभाजित किया जाय कि 50 प्रतिशत अंक आंतरिक और 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक की ओर से मिले। आंतरिक परीक्षक की ओर से प्रत्येक छात्र के कक्षा 11 और कक्षा 12 में किए गए प्रयोगात्मक कार्य के सतत मूल्यांकन और परिषदीय प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्र के परफार्मेंस के आधार पर अंक दिए जाएंगे। छात्रों का मूल्यांकन दोनों परीक्षकों की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने का भी परिषद की परीक्षा समिति ने 11 दिसंबर की बैठक निर्णय लिया है। प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए विद्यालय के संबंधित विषयों के अध्यापक/प्रधानाचार्य की ओर से व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत 50 प्रतिशत अंक प्रदान करेंगे। शेष 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें