फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर फीडर का केबल ब्लास्ट

Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत उपकेंद्र में लगा इनकमिंग फीडर का केबल बृहस्पतिवार की रात बिजली आते ही केबल ब्लास्ट हो गई। इसके कारण तीन फीडराें से 150 गांवाें में जाने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जुगाड़ लगाकर कर्मचारियाें ने रात में आपूर्ति चालू कर दी, पर सुबह से आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को देर शाम तक केबल को ठीक करने में बिजली कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे बिजली आते ही इनकमिंग फीडर दो का केबल ब्लास्ट हो गई। ब्लास्ट को देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सहम गए। केबल ब्लास्ट के कारण नार्थ फीडर, मदनपुर फीडर और वर्ल्ड बैंक फीडर की आपूर्ति थम गई। तीनाें फीडराें से करीब 150 गांवाें में विद्युत आपूर्ति होती है। पावर हाउस पर एसडीओ और अवर अभियंता मौजूद नहीं थे। आनन-फानन में विद्युत कर्मियाें ने बास्काप्लर से तीनाें फीडराें को सप्लाई दी तो रात में चार घंटे आपूर्ति मिल पाई।
शुक्रवार की सुबह बास्काप्लर से भी सप्लाई कट गई। इससे पूरे दिन फीडर से जुडे़ गांवाें में आपूर्ति बंद रही। सुबह मौके पर पहुंच अवर अभियंता और विद्युत कर्मचारी केबल को ठीक कराने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि देर शाम तक केबल को ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए थे। इस संबंध में अवर अभियंता पुष्कर उपाध्याय ने कहा कि ब्लास्ट केबल को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें