फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने स्वकर प्रणाली का पुतला जलाया

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के व्यापारियों ने गुरुवार को स्वकर प्रणाली का पुतला जलाया। मालवीय रोड में ओवरब्रिज के पास जुटे व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष वादाखिलाफी कर रही हैं।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए हियुवा ने नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन स्वकर प्रणाली की आड़ में अवैध वसूली करा रहा है। स्वकर प्रणाली से आम जनता के साथ ही व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्वकर प्रणाली लागू कर नगर पालिका अध्यक्ष ने चुनाव के समय किए गए वादे को भूलने का कार्य किया है। स्वकर कम करने की आड़ में नगर पालिका कर्मी लोगों से रुपये की वसूली कर रहे हैं। आम जनता लोगों की सच्चाई जान चुकी है। व्यापारी और आमजन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। रमेश वर्मा ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन मनमाने ढंग से स्वकर प्रणाली लागू किया है। नगर के लोग इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शोषण बंद नहीं होता है तो व्यापारी और नगर के लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्वकर प्रणाली का पुतला जलाया। इस दौरान सरदार अवतार सिंह, शक्ति, राजू वर्मा, सरदार जस्सी, विष्णु सर्राफ, मनीष, विकास वर्मा और रणविजय सिंह आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें