फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 7.80 लाख निकाला

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। सेवानिवृत्त शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 7.80 लाख रुपये की खरीदारी और निकासी विभिन्न स्थानों से कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक पहुंचे खाताधारक को इसकी जानकारी हुई तो वह बेहोश हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज की है। मईल थानाक्षेत्र के कसली गांव निवासी सचेत नारायण मिश्र का पीएनबी बैंक मईल में खाता है। 13 दिसंबर को पीएनबी एटीएम में रुपया निकालने गए थे। एटीएम से रुपया निकालते समय कतार मेें खड़े एक युवक से मदद मांगी। मदद के बहाने जालसाज युवक उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। शनिवार को जब वह एटीएम से रुपया निकालने गए तो रुपया नहीं निकला। सोमवार को पीएनबी शाखा प्रबंधक से शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की उसमें बैलेंस नहीं था। यह सुन शिक्षक बैंक में ही बेहोश हो गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 18 दिनों में विभिन्न स्थानों से खाते से निकासी की गई है। सीसी टीवी के अनुसार 13 दिसंबर को रुपया निकालते समय जालसाज ने एटीएम कार्ड बदला है। कसया के एक व्यक्ति को 25000 रुपया भी शिक्षक के एटीएम कार्ड से ट्रांसफर किया गया है। इससे संभावना है कि जालसाज की पहचान जल्द हो जाएगी। इस बाबत एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें