फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित

Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नया वर्ष 2014 भाटपाररानी के लिए तोहफा लेकर आया है। काफी जद्दोजहद के बाद आखिर शासन ने यहां स्टेडियम निर्माण की हरी झंडी दे दी है। इसके लिए शासन ने कार्यदायी संस्था नामित करते हुए जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया है। विभागीय लोगों की मानें तो जल्द धन आते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भाटपाररानी के मल्हना में खेल स्टेडियम के लिए पूर्व खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्व. कामेश्वर उपाध्याय ने वर्ष 2012 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन देहात क्षेत्र होने से स्टेडियम के स्वीकृति में अड़चनें आने लगीं। पूर्व राज्यमंत्री कामेश्वर उपाध्याय के निधन होने पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने उनके बेटे आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि स्टेडियम बनवाना उनका सपना था, जिसे मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया। लंबे समय बाद आखिर शासन में कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद स्टेडियम निर्माण की स्वीकृत मिल पाई। करीब दस एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले स्टेडियम की लागत चार करोड़ 94 लाख 55 हजार रुपये आ रही है। शासन ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में स्टेडियम निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। इसका निर्माण सिंचाई विभाग का सार्वजनिक उपक्रम यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड करेगी। स्टेडियम में प्रशासनिक भवन के अलावा चेंज रूम, 400 मीटर का ट्रैक, फुटबाल ग्राउंड बनाया जाएगा। यहां क्रिकेट, वालीबाल, कबड्डी जैसे खेल का आयोजन भी हो सकेंगे।
सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय ने अमर उजाला को बताया कि उनके पिता का सपना था कि यहां स्टेडियम बन सके। इसमें काफी अड़चनें आईं लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री नारद राय के प्रयास से यह सपना साकार हो रहा है। इस बाबत जिला क्रीडा अधिकारी सर्वदेव यादव ने बताया कि शासन से पत्र आया है। कार्यदायी संस्था नामित हो गया है। एक से दो माह में धन आते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें