फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघौचघाट में युवती के साथ छेड़खानी

Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। घर में सो रही युवती के साथ गांव के एक यवक ने छेड़खानी कर दी। शोर मचाने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। मामला बघौचघाट थानाक्षेत्र के विशुनपुर गांव का है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं गौरीबाजार पुलिस ने बैतालपुर के रहने वाले एक युवक के खिलाफ लड़की भगाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विशुनपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के रहने वाले अमरजीत सिंह उसके घर पर चढ़ गया और कमरे में सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती से शोर मचाया तो आरोप फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमरजीत के खिलाफ छेड़खानी के अलावा धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। वहीं गौरीबाजार पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर बैतालपुर निवासी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि अजय किसी नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें