फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे काम का भुगतान करा लिया

Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जूनियर हाईस्कूल और इसी परिसर में बने अधूरे अतिरिक्त कक्ष का भवन प्रभारी ने भुगतान करा लिया है। मामला सदर ब्लॉक के पड़री मल्ल गांव का है। ग्राम प्रधान ने बुधवार को बीएसए और सीडीओ से की है।
विज्ञापन

बीएसए और सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान अब्दुल रहीम अंसारी ने लिखा है कि गांव में जूनियर हाईस्कूल का निर्माण कराया गया है। इसी परिसर में दो वर्ष पूर्व अतिरिक्त कक्ष का निर्माण भी कराया गया। इन दोनों कार्यों को भवन प्रभारी जितेंद्र यादव ने कराया है। भवन प्रभारी ने दोनों कार्यों को पूरा नहीं कराया। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत से भुगतान करा लिया गया है। कार्य अधूरा होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। कहने पर भवन प्रभारी कहते हैं कि जितना काम करना था, उतना करा दिया गया है। ग्राम प्रधान ने बीएसए और सीडीओ से कार्य पूरा कराने और दोषी भवन प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें