फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बसपा नेता और रुद्रपुर के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी से फोन पर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अपना नाम राजू बता रहा है।
विज्ञापन

आरोपी सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव का रहने वाला है। रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के मोबाइल पर फोन कर 17 दिसंबर को 25 लाख की फिरौती मांगी गई। फिरौती मांगने वाले ने अपना नाम पहाड़ सिंह बताया और जंगल पार्टी का डाकू बताया।
18 दिसंबर को उसका दुबारा फोन आया और अपनी पुरानी मांग दुहराई। विधायक ने फिरौती मांगने वाले युवक का कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ा। शनिवार की सुबह उसे बढ़या बुजुर्ग गांव से पकड़ा गया। गांववालों के अनुसार वह शराब का आदी है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें