फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार

Sat, 21 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ब्लडप्रेशर को लेकर जिला अस्पताल में हुए विवाद ने कई मरीजों को परेशान कर दिया। अपने साथ हुए दुर्व्यवहार से नाराज इमरजेंसी के डॉक्टर ने पुलिस सूचना रजिस्टर में गालीगलौज के साथ जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों तरफ से लोग मामले को मैनेज करने में जुटे हैं। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टर एचके मिश्रा शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। जिला अस्पताल के पुलिस सूचना रजिस्टर में डॉक्टर एचके मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने स्टाफ के साथ सुबह मरीजों को देख रहे थे। सुबह 10.36 पर चार एंबुलेंस मरीज लेकर आए, हम उन्हें देखने में लगे थे। इसी दौरान शहर के रहने वाले चार लोग ब्लडप्रेशर मापने का दबाव बनाने लगे। मरीजों को देखने के बाद ब्लडप्रेशर मापने की बात पर लोग भड़क गए। सभी लोगों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। यहीं नहीं मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। पूरे घटना के दौरान डॉक्टर एचके मिश्र ने अपने साथियों का भी जिक्र किया जो मौके पर मौजूद थे। जिला अस्पताल में इस घटना के बाद इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने मरीज देखने के मना कर दिया, जिससे दो घंटे तक इमरजेंसी की सेवा ठप हो गई। सूचना के बाद कई डॉक्टर जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से हुए विवाद का हाल जाना। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना एसपी को दी। एसपी की सूचना पर उप निरीक्षक माधवप्रसाद द्विवेदी फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। विवाद के बाद दोनों तरफ से लोग मामले को मैनेज करने में जुट गए। हालांकि डॉक्टर ने अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें