फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय एकता दौड़ संपन्न

Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ रविवार को संपन्न हुई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। सुभाष चौक से शुरू हुई दौड़ प्रतियोगिता में पहुंचकर समाप्त हुई। स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवाओं और खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र दिया गया। दौड़ में शामिल युवाओं को रन फार यूनिटी लिखी टी-शर्ट दी गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सुभाष चौक पर हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में इस दौड़ का आयोजन किया गया है। देश के 545 स्थानों पर यह दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई है। यह एकता का प्रतीक है। जब युवा दौड़ेगा तभी देश दौड़ेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया। कांग्रेस के लोगों और सरकार ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया है। आज पूरा देश और युवा उन्हें याद कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. के सिंह ने कहा कि यह दौड़ ऐतिहासिक रही है। इसके माध्यम से पूरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प ले रहा है। यह दौड़ राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। भाजपा गुजरात में 182 मीटर ऊंची मूर्ति लगवाकर उनका सम्मान करेगी। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। राष्ट्रीय एकता दौड़ में विधायक जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद, जितेंद्र राव, डॉ. अजीत नारायण मिश्र, अजय उपाध्याय, रामदास मिश्र, नवीन सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, कुंजबिहारी सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, संजय पांडेय, राजेंद्र विक्रम सिंह, नथुनी सिंह कुशवाहा, राजेंद्र मल्ल, भूपेंद्र सिंह, डॉ. शिवहरी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें