फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस भर्ती की रविवार को होने वाली संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने के लिए समुचित इंतजाम किया गया है। प्रशासन ने नकल रोकने के लिए केंद्र पर्यवेक्षकों के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। अभ्यर्थियों को आने जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

शहर के अलावा रामपुर कारखाना में कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से एक बजे तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उनके आने के लिए रेलवे स्टेशनों पर टेंपो और रोडवेज की बसों को चलाया जा रहा है। सलेमपुर, रुद्रपुर, तरकुलवा रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है ताकि अभ्यर्थियों के आने में कोई दिक्कत नहीं हो। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल का इंतजाम भी किया गया है। भीड़ पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस नजर रखेगी। परीक्षा में डीएम मणि प्रसाद मिश्र और एसपी रविशंकर छबि निगरानी रखेंगे। पूरे जिले को 17 सेक्टर में बांटा गया है। इसकी कमान मजिस्ट्रेट संभालेंगे। पांच उड़नदस्ता निरीक्षण कार्य में लगी रहेगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
0 परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें।
0 मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लाने पर पाबंदी है। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी दशा में अनुमन्य नहीं होगी।
0 नीला-काला बाल प्वाइंट पेन सरीखी परीक्षा सामग्री लेकर पहुंचें।
0 सुरक्षा सर्वोपरि है, सफर करते हुए वाहनों पर ना लटकें।

कोट-
सभी रूटों पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन पर टेंपो का इंतजाम रहेगा। ताकि अभ्यर्थियों को आने में कोई तकलीफ न हो। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें। मोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स सामान लेकर कदापि न आएं और न ही नकल करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

रविशंकर छबि, एसपी

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी
रुद्रपुर के चार केंद्रों पर परीक्षा देगें 21 सौ परीक्षार्थी
एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
फोटो समाचार
रुद्रपुर। रविवार को होने जा रही पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। रुद्रपुर में चार केंद्रों पर 2100 परीक्षार्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे। शनिवार को एसडीएम डॉ. आरडी पांडेय ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा की पवित्रता बरकरार रखने का निर्देश दिया।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में रामजी सहाय पीजी कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज, हंसनाथ बालिका इंटर कॉलेज और हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरांव को पुलिस भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर कुल 2100 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। पुलिस भर्ती की परीक्षा की शुचिता बनाए रखने को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर के डीएन इंटर कॉलेज में 700 परीक्षार्थी, रामजी सहाय पीजी कॉलेज में 400, हंसनाथ बालिका इंटर कॉलेज में 500 और हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 500 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के बाद बैठक व्यवस्था से संबंधित केंद्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों को सीधे जेल जाना पड़ेगा।
बरहज के चार कॉलेजों में होगी पुलिस प्रवेश परीक्षा
बरहज। रविवार को पुलिस परीक्षा का एक रिकॉर्ड बनेगा। एक दिन में 25 लाख अभ्यर्थियों की पुलिस प्रवेश परीक्षा होगी। नगर के तीन और बरांव के चार इंटर कॉलेजों में भी पुलिस परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को परीक्षा में बैठने वालों का आना भी शुरू हो गया है। यहां कुल 3084 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एसके इंटर कॉलेज में 846, बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज में 1402, हर्षचंद इंटर कॉलेज में 336 और हनुमान इंटर कॉलेज बरांव में 500 पुलिस प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। एसओ राजनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें