फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद अब इमाम को हत्या की धमकी

Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मस्जिद के इमाम से लूट के बाद अब उन्हें धमकी भरा पत्र मिलने लगा है। शुक्रवार हो हत्या की धमकी मिलने के बाद कमेटी के सदस्यों ने मामले की शिकायत थानेदार से की। शुरू से ही पुलिस का रवैया काफी लचर रहा। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस एक भी दिन मामले की जानकारी लेेने मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

मदरापाली भरत राय गांव में स्थित मस्जिद के इमाम को चाकू दिखाकर कुछ दिन पहले दो अज्ञात बदमाशों ने 12 हजार नकदी समेत लाख रुपये के जेवरात अपने साथ समेट ले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन गांव में जाना मुनासिब नहीं समझा। मस्जिद कमेटी के लोग पुलिस की राह देख रहे थे। शुक्रवार की सुबह इमाम के दरवाजे में एक धमकी भरा पत्र मिला। इसमें लिखा था कि इमाम हंगामा मत करो जान प्यारी नहीं है क्या। इसके साथ के पत्र में कई और बातें थीं। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद कमेटी के लोगों को जानकारी हुई तो सीधे थानेदार से मामले की शिकायत की। इस दौरान हिसामुद्दीन, सुभानुल्लाह खान और असगर अली का कहना है कि अभी तक पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। अगर इसी तरह की धमकी मिलती रही तो उनके गांव में कोई इमाम नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें