फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला बंदकर गायब हैं गोदाम प्रभारी

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। मौसम की मार झेलने के बाद किसान रबी की बुआई के लिए बीज गोदाम का कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। जबकि गोदाम प्रभारी बीज नहीं होने का बाहर बोर्ड लगा गायब हो गए हैं। गोदाम प्रभारी के मनमानेपन से किसान बाजार बिना प्रमाणित और अधिक मूल्य के गेहूं का बीज खरीदने को विवश हैं। जबकि विभाग बनकटा बीज गोदाम पर पर्याप्त बीज उपलब्ध होने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से राजकीय बीज भंडार बनकटा में ताला लटक रहा है और गोदाम प्रभारी गायब है। क्षेत्र के दर्जनों किसान हर रोज गोदाम पर बीज के लिए पहुंच रहे है। लेकिन गोदाम के बाहर बीज नहीं होने का बोर्ड लगाकर गायब रह रहा है। गोदाम प्रभारी विभागीय उच्चाधिकारी को गोदाम पर पर्याप्त बीज होने की जानकारी दिया है। शनिवार को गोदाम पर पहुंचे किसान जगरनाथ सिंह, रमाकांत पांडेय, ब्यासमुनि पांडेय, तेतरी देवी, धनश्याम गोड़ आदि ने बताया कि गोदाम प्रभारी के पास फोन करने पर बीज समाप्त होने की बात कह रहे हैं।
जबकि कृषि विभाग के डीओ टीपी सिंह के सीयूजी नंबर पर फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि गोदाम पर पर्याप्त बीज उपलब्ध है। इस बाबत डीओ टीपी सिंह ने बताया कि गोदाम प्रभारी के लापरवाही के चलते किसानों को बीज नहीं पा रहा है। जिले से लेकर गोदाम तक भरपूर मात्रा में गेहूं का बीज उपलब्ध है। शिकायत मिली है मामले को दिखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें