फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक महिला यात्री चपेट में आ गयी। इसमें उसका दाहिना पैर का पंजा कट गया। घायल महिला को जीआरपी ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खुखुन्दू थानाक्षेत्र के लखना गांव की रहने वाली सीता देवी पत्नी राजाराम के बेटे व बहू दिल्ली में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व वह दिल्ली उनके पास गयी थी। लिच्छवी एक्सप्रेस डाउन से घर आ रही थी। शनिवार को दोपहर में प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पहुंची तो सलेमपुर के सभी यात्री उतर गए। ट्रेन खुलने के बाद सीता देवी को सलेमपुर स्टेशन होने की जानकारी हुई। चलती ट्रेन से बैग फेंक कर नीचे उतरने लगी। उतरते समय दाहिना पैर ट्रेन के चपेट में आ गया। यह देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन में फंसी महिला को खींचकर जान बचाई। घायल महिला को जीआरपी वालों ने सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें