फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में देश विरोधी ताकतों को मिलेगा करारा जवाब

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विराट हिंदू चेतना रैली की सफलता के लिए हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं नेे ताकत झोक दी है। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट गए हैं। हिंदू नेताओं ने शनिवार को पत्रकार-वार्ता, बाइक रैली और दरवाजे-दरवाजे पर दस्तक दी। योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में एक दिसंबर को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने शनिवार को शहर के राघवनगर में पत्रकारों से कहा कि अपना देश सैकड़ों वर्षों तक गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा रहा। मुस्लिम शासकों के बाद अंग्रेजों ने देश की सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। आईएसआई के संरक्षण में इंडियन मुजाहिदीन और लश्करे तैयबा देश को अस्थिर करने में जुटा है। कांग्रेस और सपा नेतृत्व मुसलमानों को खुश करने में जुटी है। सरकार मुसलमानों के लिए विशेष प्राविधान कर रही है और हिंदू को कोई पूछ नहीं रहा है। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि आज भय, भूख और भ्रष्टाचार से देश जूझ रहा है। कांग्रेस ने आम आदमी के निवाला को भी छीन लिया है।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओें ने शनिवार को सुबह शहर के सोमनाथ नगर, भुजौली कालोनी, रामगुलाम टोला, रामनाथ देवरिया, देवरिया खास, राघवनगर आदि मुहल्लों में भ्रमण किया। दरवाजों पर दस्तक देकर लोगों से विराट हिंदू चेतना रैली में शामिल होने को कहा। रैली की सफलता के लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्र्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के सुभाष चौक से मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली को प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें