फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गन्ना जलाकर की नारेबाजी

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गन्ना किसानों ने शुक्रवार को रुद्रपुर में खेत में गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और मिल मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान 10 दिसंबर को तहसील परिसर में गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य को लेकर सरकार और मिल मालिकों में खींचतान से पेराई सत्र शुरू नहीं हो पाया। इस कारण किसानों के गन्ने की फसल अभी खेत में खड़ी है। जिन किसानों को गन्ना काटकर गेहूूं की फसल बोनी है उनकी बुआई पिछड़ती जा रही है। रुद्रपुर क्षेत्र के करीब एक हजार किसानों ने पांच सौ हेक्टेयर भूभाग पर गन्ना बोया गया है। गन्ने को लेकर पहले से परेशान किसानों को मिल मालिकों और सरकार के खींचतान में पिसना पड़ रहा है। रुद्रपुर के गन्ना किसानों का गन्ना प्रतापपुर शुगर मिल पर गिरता है। मिल बंद होने के कारण इस वर्ष अभी तक तौल काटा नहीं है। किसान गन्ने की फसल को बर्बाद होता देख पूरी तरह आंदोलित हो गया है। गन्ना किसान शिवदास सिंह, बलभद्र सिंह, योगेश सिंह, रामनगीना यादव, पारस, दिनेश नारायण आदि ने खेत में गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के गन्ने की फसल को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं है। अभी पिछले वर्ष का भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गन्ना किसान 10 दिसंबर को तहसील में गन्ना जलाकर प्रदर्शन करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें