फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर भैंसही ने माहीगंज को हराया

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सचिन को समर्पित पं. सूर्यबली पांडेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। गाजीपुर भैंसही ने माहीगंज को 35 रन से हराकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट का आरंभ मुख्य अतिथि व्यवसायी मनमथ मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिर्जा क्रिकेट क्लब गाजीपुर भैंसही की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 107 रन सात विकेट के नुकसान पर बनाए। इसमें अमित ने ताबड़तोड़ रन बनाए। माहीगंज की ओर से सिद्दीकी और अखिलेश को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहीगंज की टीम ने सात विकेट पर महज 73 रन ही बना पाए। इसमें प्रमोद ने 28 और रामउग्रह ने 17 रन का योगदान दिया। गाजीपुर भैंसही की ओर से देवी ने एक हैट्रिक विकेट और अखिलेश ने तीन विकेट झटके। अमित को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्त, अखिलेश विश्वकर्मा, अंकित मणि, शैलेष पटेल, विमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें