फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुजम के मैजिक वर्ग की आठ विधियाें को खोजने का दावा

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गणित से उनका बेहद लगाव है। रामानुजम से इस कदर प्रभावित हुए कि उनके गणितीय सूत्राें की विधियों को खोजने में लग गए। उन्होेंने मैजिक वर्ग की आठ विधियाें के खोजने का दावा किया है। इसमें पहाड़ा को बहुत कम समय में अनंत तक हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

गोपालगंज के कैथवलिया गांव के मूल निवासी अनूप कुमार सिंह शहर में एक वर्ष से रहते हैं। वर्ष 2012 में गोपालगंज में गणित पर सेमीनार आयोजित हुआ था। इसमें अनूप की प्रतिभा को देखकर जिला विज्ञान क्लब के संयोजक अनिल त्रिपाठी देवरिया लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि रामानुजम ने चार हजार सूत्रों की खोज की। प्रथम सूत्र मैजिक (माया) वर्ग से था। इसे उन्होंने आठ तरीकों को खोजा है। रामानुजम के अधिकांश सूत्रों पर विश्व के गणितज्ञ अनुसंधान कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी विधियों से अल्प समय से अरबों खरबों की संख्याओं को बताया और योगफल बताया जा सकता है।
उनके खोजे गए विधियों में जोड़ की ऐसी विधियां हैं, जिसमें हासिल नहीं लेनी पड़ेगी। गुणा की ऐसी विधियां खोजी, जिसमें अरबों खरबों का गुणा आसानी से किया जा सकता है। अपने गणितीय विधियों को अंकों का जादुई खेल नामक पुस्तक में दिया है, जिसका लोकार्पण जल्द होने वाला है। वह कहते हैं कि गणितीय विधियों की खोज में 20 से 22 घंटे तक लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें